JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती मामलों पर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला
दिल्ली के मकर द्वार पर झारखंड भाजपा सांसदों का विरोध प्रदर्शन
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के मकर द्वार पर आयोजित प्रदर्शन में भाजपा सांसदों ने झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामलों की CBI जांच की मांग दोहराई। आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में छात्र आंदोलनों पर सक्रिय है, लेकिन झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती से जुड़े मामलों पर मौन है।
नई दिल्ली: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में छात्र आंदोलनों को लेकर मुखर है, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और अभ्यर्थियों से जुड़े मामलों पर पूरी तरह मौन है।
दिल्ली के मकर द्वार के समक्ष झारखंड भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने झारखंड में हुई भर्ती परीक्षाओं की अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग दोहराई।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले छह वर्षों के दौरान भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को सीआईडी जांच के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई ही कर सकती है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने कांग्रेस और झामुमो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग की।
इस प्रदर्शन में आदित्य साहू के अलावा सांसद निशिकांत दुबे, बी.डी. राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल भी मौजूद रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

