Scene
समाचार  चाईबासा  झारखण्ड  राज्य 

घाटशिला चुनावी सभा में लंगूर बना अप्रत्याशित मेहमान

घाटशिला चुनावी सभा में लंगूर बना अप्रत्याशित मेहमान घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में शुक्रवार को एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल में भी भक्तिभाव और मुस्कुराहट दोनों घोल दी। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में अचानक एक लंगूर मंच पर पहुंच गया और भाजपा नेता रमेश हांसदा के पास आकर शांति से बैठ गया। मंच पर मौजूद लोग पहले तो घबरा गए, मगर लंगूर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सभा में उपस्थित लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे। इस अप्रत्याशित पल ने घाटशिला की चुनावी चर्चा को एक अलग ही रंग दे दिया मानो राजनीति में हनुमानजी साक्षी बन गए हैं। 
Read More...
समाचार  चाईबासा  झारखण्ड  राज्य 

फायरिंग से युवक गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

फायरिंग से युवक गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार रात आपसी विवाद में बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा पर गोलियां चला दीं। उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल अचानक आया और पोपो पर दो गोलियां दाग दीं। सूचना पाकर डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
Read More...

Advertisement