Office Order No. 24
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

परिवहन सचिव के अवैध फैसलों की हो उच्चस्तरीय जांच: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की मांग

परिवहन सचिव के अवैध फैसलों की हो उच्चस्तरीय जांच: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की मांग भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन पर "24 घंटे का ट्रांसपोर्ट आयुक्त" बनने का गंभीर आरोप लगाया है। साह के अनुसार, सचिव ने 10 मार्च को कार्यालय आदेश संख्या 24 जारी कर परिवहन आयुक्त की सभी शक्तियां स्वयं के पास ले लीं और अगले ही दिन आदेश संख्या 25 के जरिए उसे निरस्त कर दिया। भाजपा ने इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और सरकारी गजट का सीधा उल्लंघन बताते हुए मांग की है कि इस 24 घंटे की अवधि में विभाग द्वारा लिए गए सभी निर्णयों और फाइलों की उच्चस्तरीय जांच की जाए, ताकि इस "गुप्त खेल" के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके।
Read More...

Advertisement