श्री श्याम मण्डल द्वारा निकली गयी शोभा यात्रा

श्री श्याम मण्डल द्वारा निकली गयी शोभा यात्रा

रांची: राजधानी श्री श्याम मण्डल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी मोहत्सव का आज शुभारम्भ हुआ। पहले दिन लक्ष्मी नारायण मन्दिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में 501 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ श्री श्याम निशान कंधे पर लहराते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में बच्चे भी छोटे निशान के साथ चल रहे थे। बाबा श्याम जब नगर-भ्रमण करने निकले, तब रथ के दोनों तरफ से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण गया। वहीं, निशान यात्रा में सुरीले वाद्ययंत्रों की धुन पर मण्डल के सदस्य भावपूर्ण भजन गाते हुए श्याम भक्ति में लीन थे।

लहराते देखे हैं हमने लाखों निशान तुम्हारे
ऐसी मस्ती कहाँ मिलेगी , श्याम नाम रस पिले
खाटू को श्याम रंगीलो रे खाटू को
रंग ले के खेलते गुलाल ले खेलते , होली में राधा संग नंदलाल खेलते
यूँ तो दूर से दिखे खाटू वाले श्याम को निशान , खाटू वाले साँवरे को यही है पहचान
चलो श्याम जी को रंग लगाएंगे फागण में।।

फाल्गुन के रंगीले भजनों की धुन पर भक्त अबीर गुलाल उडाते हुए श्याम की दिव्य मस्ती में झूम रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पर भक्तों द्वारा निशान यात्रा का भावपूर्ण स्वागत कर श्री श्याम प्रभु की आरती उतार रहे थे। नगर भ्रमण कर निशान यात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर पहुँची, जहाँ महाआरती के पश्चात भक्तों ने श्री श्याम  को निशान अर्पित कर धोक-पूजा की ।
आज के इस कार्यक्रम में मण्डल के मनोज सिंघानिया, अनिल केजरीवाल, सुनील मोदी, राकेश मुरारका, अरुण धानुका, राजेश सारस्वत, राकेश सारस्वत, विकास पड़िया, सुदर्शन चितलांगिया, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश लाखोटिया, अंकित मोदी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: 24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: Shyam

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका