झामुमो के चरित्र को समझें, यह आदिवासियों की सबसे बड़ी शोषक: मुख्यमंत्री

झामुमो के चरित्र को समझें, यह आदिवासियों की सबसे बड़ी शोषक: मुख्यमंत्री

– एक बार फिर बनाएं डबल इंजन की सरकार
स्टेट ब्यूरो: कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर के निकट हाता में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो को जमकर खरी- खोटी सुनाई। कहा कि आज लोगों को नेताओं के चरित्र को समझना जरुरी है। झामुमो आदिवासियों की हितैशी होने का दावा जरुर करती है, लेकिन सही मायने में यह सबसे बड़ी शोषक है। इसने सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम किया है व आदिवासियों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीद ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री ने जनजातीय भाषा का अपमान किया। आदिवासी युवा इस बात को समझें कि 1 सितंबर, 2013 को हेमंत सोरेन की सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से जेपीएससी से जनजातीय भाषा की मान्यता को समाप्त करवा दिया। युवाओं ने मुझे अपना दर्द बताया तो हमारी सरकार ने तत्काल 9 जनजातीय भाषा को यूपीएससी में शामिल करवाया, ताकि आपको आपका हक मिल सके।
सीएम ने कहा कि एक बार फिर आपके पास मौका है, तो इसे व्यर्थ ना जाने दें और दोबारा डबल इंज की सरकार बनाएं, ताकि विकास की रफ्तार रुके नहीं। झामुमो को आदिवासियों की याद केवल चुनाव के वक्त आती है। इसका सबसे बड़स उदाहरण प्रदेश के बालू का ठेका मुंबई की बड़ी कंपनी को दिया गया, लेकिन हमारी सरकार ने बालू उठाव का हक ग्राम सभा को दे दिया। ऐसे में झामुमो के चरित्र को समझें। कहा कि मिली- जुली सरकार से प्रदेश को सदैव नुकसान होता है, इसलिए शांत, स्थिर व मजबूत सरकार चुने। बगैर हेमंत सोरेन का नाम लिए सीएम ने कहा कि उन्होंने सथाली भाषा के लिए कुछ नहीं किया।
लेकिन आज सरकार ने कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई ओल चिकी में सुनिश्चित की है। संथाल के रेलवे स्टेशन पर संथाली भाषा में अनाउंसमेंट हो रहा है। बच्चों को संथाली भाषा में शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, नियुक्ति होने तक गांव के शिक्षित युवक व युवतियों को मौका दिया जा रहा है। महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिल रही है, महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है व लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। किसानों को कृषि कार्य में साधन हेतु आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने निर्दलीय मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सरकार में 4 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार की याद दिलायी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि