केमिकल की वजह से मछलियां मर रही है

केमिकल की वजह से मछलियां मर रही है

रांची: सांसद संजय सेठ ने आज छठ महापर्व की तैयारी को लेकर रांची के चडरी तालाब, बड़ा तालाब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों का निरीक्षण किया। सांसद चडरी तालाब गए, जहां उन्होंने तालाब में मरी मछली के बारे में जानकारी ली। एनडीआरएफ के मेजर विजय सिन्हा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन  के बाद उसमें से निकालने वाले केमिकल की वजह से मछलियां मर रही है।

सांसद सेठ ने अपने कोष से चडरी तालाब में शेड निर्माण लाइट एवं बैठने के लिए कुर्सी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए। उसके बाद उन्होंने बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। वहां की स्थिति देख सांसद ने निगम प्रशासक से बातकर की। स्थिति पर नाराजगी जताते हुए 24 घंटे के अंदर दोनों तालाब सहित शहर के सभी तालाबों को साफ करने का निर्देश दिया।

नगर निगम के प्रशासक ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर सभी तालाबों को साफ कर दिया जाएगा। सांसद सेठ ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक आस्था का छठ महापर्व पर श्रमदान कर माता बहनों के लिए घाट तैयार करने में सहयोग करें। सांसद ने भी 31 तारीख से श्रमदान करने की बात कही।

उन्होंने लोगों से पॉलिथीन और पूजन सामग्री को तालाब में नहीं प्रवाहित करने की अपील की। कहा कि छठ के बाद शहर की सभी तालाबों के किनारे में पूजन सामग्री प्रवाह करने के लिए कुंड का निर्माण किया जाएगा। बड़ा तालाब पर हो रहे निर्माण पर कहा कि ठेकेदार को 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। उसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा प्रत्येक दिन शहर के सभी क्षेत्रों के तालाबों का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

एनडीआरएफ के मेजर अरविंद सिंह के साथ पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित थे। मौके पर राजीव रंजन मिश्रा, संजय पोद्दार, राज सिन्हा, नीरज चौधरी, अमन जयसवाल, विशेष रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी संजय पोद्दार सांसद प्रेस प्रतिनिधि ने दी।

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका