सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने नीट-जेइइ परीक्षा के आयोजन का किया विरोध

सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने नीट-जेइइ परीक्षा के आयोजन का किया विरोध

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा अगले महीने लिए जाने वाले नीट-जेइइ परीक्षा के आयोजन का विरोध किया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस मुद्दे पर चर्चा की. सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सररकार छात्रों की अन्य समस्याओं और परीक्षाओं जैसी समस्याओं के साथ लापरवाही से निबट रही है.

सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी घोषणाएं हैं, जो वास्तव में हमें चिंतित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक मूल्यों के लिए एक रूकावट है. सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्रियों के साथ इस मीटिंग में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें: PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नीट-जेइइ परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि कोविड19 संक्रमण, महामारी में परिवहन और आवास की कमी, असम-बिहार में बाढ की तबाही से दिक्कतें हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सब पक्षों की बात सुनकर एक सार्थक समाधान निकालना चाहिए.


वहीं, कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआइ ने आज छात्र सत्याग्रह किया. एनएसयूआइ ने भाजपा सरकार द्वारा नीट व जेइइ परीक्षाएं आयोजित करने का विरोध किया और इसे स्थगित करने की मांग की. एनएसयूआइ ने प्रदर्शन भी किया और कहा कि भाजपा तानाशाही रवैये को छो़ड़ कर छात्र हित में नीट जेइइ की परीक्षाएं स्थगित करे.

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज सड़क पर उतरकर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका