पोप फ्रांसिस ने रेप के आरोपी पादरी वडक्कुमचेरी को पद से किया बर्खास्त
On
कोच्ची : पोप फ्रांसिस ने केरल के उस पादरी को बर्खास्त कर दिया जिस पर 16 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था. सायरो मालाबार चर्च के पादरी राॅबिन वडक्कुमचेरी मनंतवाडी डायोसिस पर 16 वर्षिया लड़की से बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है. वह इस आरोप में अभी जेल में भी बंद है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए चर्च के एक अधिकारी ने बताया कि पोप फ्रांसिस ने वडक्कुमचेरी को पादरी की सभी जिम्मेवारियों और अधिकारों से मुक्त कर दिया है. इसके बाद वह अब एक आम व्यक्ति हो गया है. पोप ने यह कदम पादरियों के यौन शोषण में शामिल होने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत उठाया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

