नागपुर में महिला डाॅक्टर ने पति व बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
Maharashtra : A Nagpur based doctor allegedly died by suicide after killing her husband & two children
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला डाॅक्टर ने अपने पति व बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी से लटक कर खुदकुशी कर ली. महिला डाॅक्टर के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें यह उल्लेख है कि वह जिंदगी से खुश नहीं है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Maharashtra: A Nagpur based doctor allegedly died by suicide after killing her husband & two children, yesterday. Police says,”Bodies of the husband & children were found on the bed, while the doctor was found hanging in the next room. Probe underway.” (18.8) pic.twitter.com/QcP0uI1Qx7— ANI (@ANI) August 18, 2020
नागपुर के कोराडी इलाके के ओम नगर की रहने वाली 41 वर्षीया महिला डाॅक्टर सुषमा राणे ने मंगलवार को अपने खाने में अपने 42 वर्षीय पति धीरज व दो बच्चों को कोई ऐसी चीज मिलाकर दी जिससे उनकी मौत हो गयी. उसके दूस बाद दूसरे कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली. इस दंपती के बच्चे की उम्र 11 साल व पांच साल थी.
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उनके साथ रहने वाली एक चाची ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.
महिला डाॅक्टर के पति व बच्चों का शव बेडरूम से बरामद किया गया, जबकि बगल वाले कमरे से उनका शव बरामद किया गया है.
Related Posts

Latest News



