बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर जब्त किए करोड़ों के सोने के बिस्कुट

आईजी ने की भारत-बांग्लादेश सीमा पर संक्रियात्मक तैयारियों की समीक्षा

बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर जब्त किए करोड़ों के सोने के बिस्कुट
जब्त सोने के बिस्कुट के साथ बीएसएफ जवान

भारत-बांग्लादेश अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौंकियों का तीन दिवसीय व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया एवं वाहिनियों की संक्रियात्मक तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा अभियान के दौरान बीएसएफ ने 5.20 करोड़ रूपये के 43 सोने के बिस्किट बरामद किए।

गुवाहाटी: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), गुवाहाटी फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) सुखदेव राज ने भारत-बांग्लादेश अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौंकियों का तीन दिवसीय व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया एवं वाहिनियों की संक्रियात्मक तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा अभियान के दौरान बीएसएफ ने 5.20 करोड़ रूपये के 43 सोने के बिस्किट बरामद किए।

बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के पीआरओ ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया है कि महानिरीक्षक के भ्रमण के दौरान, संबंधित वाहिनियों के समादेष्टा ने भारत-बांग्लादेश अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर संक्रियात्मक तैयारियों, सीमा पार अपराधों को नियंत्रित करने एवं सीमा पर विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी। मंगलवार को समाप्त हुए भ्रमण के दौरान महानिरीक्षक ने असम एवं पश्चिम बंगाल से लगने वाली भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का अवलोकन किया।

महानिरीक्षक के दौरे के दौरान 138वीं वाहिनी के सतर्क सीमा प्रहरियों के द्वारा अत्यधिक सतर्कता और समर्पण के साथ योजनाबद्ध तरीके से एक विशेष अभियान चलाया गया। बीएसएफ ने बताया है कि इस अभियान के दौरान 43 सोने के बिस्किट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 5.017 किलोग्राम था और अनुमानित बाजार मूल्य 5.20 करोड़ रूपये है।

जवानों की निष्ठा और प्रतिबद्धता को पहचानते हुए सुखदेव राज ने सीमा पर तैनात अधिकारियों और सीमा प्रहरियों से मुलाकात की और राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा में उनके अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीमा प्रहरियों की सतर्कता एवं पेशेवर दृष्टिकोण की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां सीमा पार तस्करी के विरूद्ध सीमा सुरक्षा बल के अडिग संकल्प और राष्ट्रीय सीमाओं की अखंडता सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका