रिम्स प्रबंधन की खुली पोल, कोरोना जांच के लिए मशीन ही नहीं उपलब्ध

रिम्स प्रबंधन की खुली पोल, कोरोना जांच के लिए मशीन ही नहीं उपलब्ध

रांची: राज्य में जहाँ एक ओर कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी में इस महामारी को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खुलती नज़र आ रही हैरांची के रिम्स में अब तक कोरोना वायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी हैरिम्स के बायोलॉजी विभाग में स्थापित वायरोलॉजी रिसर्च एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर में कुछ सामान्य वायरस की जांच की ही सुविधा है।

मशीन न होने के कारण रांची में कोरोना वायरस की जाँच संभव नहीं हैजबकि मशीन अगर लैब में होती, तो जांच रिपोर्ट आठ से बारह घंटे में उपलब्ध हो जातीविभाग से पता चला कि मशीन खरीद की प्रक्रिया करीब डेढ़ साल से चल रही हैमगर कंपनियों के रूचि न दिखाने पर दो बार निकली गयी निविदाओं को रद्द करना पड़ाअभी झारखंड में कोरोना वायरस की जाँच की सुविधा सिर्फ जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है

हालाँकि रिम्स प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि कोरोना की जांच सोमवार से शुरू हो जायेगीइसके लिए रीयल टाइम पीसीआर मशीन का आर्डर बॉयो रॉड कंपनी को दिया गया हैकंपनी को मशीन एक से दो दिनों में मुहैया कराने को कहा गया है। 

इधर, रिम्स में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार हो चुका हैसाथ ही वायरस से बचाव के लिए दो सौ एन-95 मास्क मंगाया गया हैसेनिटाइजर को भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर लिया गया है। 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित