बुढ़मू में लगुना टेक्सटाइल सहित तीन प्लांट का शिलान्यास

बुढ़मू में लगुना टेक्सटाइल सहित तीन प्लांट का शिलान्यास

रांची: सरकार की नीयत और नीति दोनों अच्छी है। यहां कुशल मानव संसाधन हैं, जिसकी बदौलत झारखंड में निवेश आ रहे हैं। मौजूदा सरकार युवाओं को बढ़ते क्रम में रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हो रही है। हमें गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्माण कर उसे निर्यात करना है, क्योंकि किसी भी राज्य व देश की अर्थव्यवस्था को यह काफी हद तक निर्धारित करता है।

2014 के बाद राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास सरकार ने किया। यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से आच्छादित करने के अथक प्रयास हुए। इसी को अमलीजामा पहनाने हेतु 2015 में उद्योग स्थापना हेतु कई नीतियां बनाई गई। ये बातें आज मुख्यमंत्री रघुवर दास राजधानी के बुढ़मू स्थित चकमें में लगुना टेक्सटाइल प्लांट के शिलान्यास समारोह में कही।

श्री दास ने कहा कि गुरुवार को बुढ़मू में तीन उद्योग इकाइयों का शिलान्यास हो रहा है, इससे क्षेत्र के 20 हजार हुनरमंद युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार मिलेगा। यही नहीं आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में अन्य यूनिट को प्रारंभ किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार लोग अपने ही गांव में रोजगार से आच्छादित होंगे।

हमें टेक्सटाइल और फुटवियर के क्षेत्र में झारखंड को हब बनाना है। वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में आगे चल रहे बंगला देश से आगे एक लंबी लकीर खींचनी है। यह सब सरकार यहां की जनता के सहयोग से जरूर पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी युवतियों को

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लगातार वस्त्र उद्योग की इकाइयों की स्थापना हो रही है, जिसमें सरकार का ध्यान नारी सशक्तिकरण पर है। यही वजह है कि युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वस्त्र उद्योग में 80 प्रतिशत नौकरी झारखंड की युवतियों व 20 प्रतिशत नौकरी युवाओं को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

बुढ़मू में प्रारंभ हो रहे वस्त्र उद्योग के लिए प्रशिक्षण प्राप्त 600 बच्चियों को उद्योग भवन निर्माण नहीं होने तक कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा किशोर एक्सपोर्ट और यूरो सेफ्टी यूनिट की आधारशिला रखी जा चुकी है। क्षेत्र के 50 एकड़ भूमि पर इन तीन प्लांट के अतरिक्त करीब 10 यूनिट प्रारंभ करने की योजना पर कार्य हो रहा है, जिससे बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। आप सभी यूं ही सरकार को सहयोग करते रहें। हम आपकी समृद्धि के वाहक बनेंगे। हर गरीब परिवार को रोजगार व स्वरोजगार देना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है।

झारखंड में निर्मित कपड़े बढ़ाएंगे मान

रघुवर दास ने कहा कि यहां के हुनरमंद और ईमानदार मानव संसाधन की वजह से ही लगातार निवेशक निवेश कर रहे हैं। वस्त्र उद्योग में बने कपड़े यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड समेत अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त युवा पूरी ईमानदारी और लगन से काम करें, ताकि यहां के बने कपड़े और हुनरमंद युवाओं की कला राज्य का मान दुनिया में बढ़ा सके।

मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक जीतू चरण राम, उद्योग सचिव के रवि कुमार, लगुना के प्रबंधक सर्वजीत घोष समेत कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां