छोटा भाई बना कातिल! बड़े भाई, भाभी और 2 बच्चों की हत्या, कैमूर कांड का सनसनीखेज खुलासा

छोटा भाई बना कातिल! बड़े भाई, भाभी और 2 बच्चों की हत्या, कैमूर कांड का सनसनीखेज खुलासा
कैमूर सूटकेस मर्डर केस में पुलिस जांच और बड़ा खुलासा

Kaimur Suitcase Murder Case: बिहार के कैमूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। खून के रिश्ते और भरोसे की इससे बड़ी त्रासदी क्या होगी। पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक भाई ने अपनों को ही मौत के घाट उतार दिया। जब सूटकेस और बोरों में बंद कटे हुए अंगों की सच्चाई सामने आई तो सुनने वाले सन्न रह गए।

Kaimur Suitcase Murder Case: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सूटकेस और बोरों में मिले चार शवों के टुकड़ों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर दुर्गावती नदी पुल के नीचे जब दो सूटकेसों से इंसानी अंग मिले थे, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह एक ही घर के चार लोगों के साथ हुई इतनी क्रूर वारदात होगी। कुछ दिन बाद नहर किनारे बोरों में और टुकड़े मिले तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और दो मासूम बच्चों की जान ले ली और पहचान छुपाने के लिए शवों को 18 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिया।

सूटकेस और बोरों में मिले थे 4 शवों के टुकड़े

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि 10 मई को दुर्गावती नदी पुल के नीचे दो सूटकेसों में कटे हुए अंग मिले। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि 12 मई को अभयदेय गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में भी मानव अंगों के टुकड़े बरामद हुए। कुल मिलाकर एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों के शव थे- सभी को 18 टुकड़ों में काटा गया था।

पहचान से खुली गुत्थी, छोटे भाई ने कबूला जुर्म

पुलिस ने शवों की पहचान डहरक गांव निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और दो बच्चों के रूप में की। इसके बाद एसपी की अगुआई में SIT बनाई गई और तकनीकी सुराग के आधार पर छोटे भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विकास ने चारों की हत्या करने और शवों को सूटकेस व बोरों में भरकर स्कूटी से फेंकने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो सिर, देसी कट्टा, तीन कारतूस, हत्या में इस्तेमाल चाकू, स्कूटी और लोहे का फाइटर बरामद किया।

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि इस परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते थे। मृतक कृष्ण मुरारी गुप्ता का अपनी मां और भाई से अक्सर विवाद होता था और कई बार मारपीट की नौबत भी आ जाती थी। 5 मई को किसी बात पर कृष्ण मुरारी और उनकी मां के बीच फिर झगड़ा हो गया। मां ने तुरंत महाराष्ट्र में काम कर रहे अपने छोटे बेटे विकास गुप्ता को फोन किया और पूरी बात बताई। बस यहीं से विकास के मन में बड़े भाई को रास्ते से हटाने की सोच घर कर गई। उसने वहीं काम करने वाले अपने दोस्त दीपक राजपूत को साथ लिया, हत्या की पूरी योजना बनाई और दोनों डहरक गांव स्थित घर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला

7 मई को विकास गुप्ता, उसका छोटा भाई राहुल उर्फ गौतम और दोस्त दीपक राजपूत तीनों ने मिलकर कृष्ण मुरारी पर चाकू से हमला कर दिया और उनकी जान ले ली। जब मृतक की पत्नी ने यह सब देखा तो वह डर के मारे भागने लगी। लेकिन तीनों ने उसे भी दबोच लिया और चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। उस वक्त दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब वे घर लौटे और मां-बाप को ढूंढने लगे तो उन्हें भी जिंदा नहीं छोड़ा गया। यह सब कुछ मृतक की मां और विकास की पत्नी की आंखों के सामने होता रहा।

यह भी पढ़ें: शादी के महज आधे घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत, प्रेमिका की हालत नाज़ुक

18 टुकड़ों में काटकर सूटकेस और बोरों में फेंके शव

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए चारों शवों को 18 टुकड़ों में काटा गया और बोरों व सूटकेस में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। एसपी ने बताया कि इस पूरी वारदात में मृतक के दो सगे भाई, एक भाभी, उनकी मां और विकास का दोस्त दीपक राजपूत शामिल हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ