रांची में नकली नोट छपाई का एक और मामला सामने आया, आरोपी गिरफ्तार

रांची में नकली नोट छपाई का एक और मामला सामने आया, आरोपी गिरफ्तार

राँची: राजधानी के बेड़ो (लापुंग) में पुलिस ने एक युवक को नकली नोटों के साथ लालगंज साप्ताहिक बाज़ार से गिरफ्तार किया है आरोपी मनोज उरांव बेड़ो थाना के अंतर्गत चचकोपी गाँव का रहने वाला है। आरोपी के पास से 200 के नकली नोटों, बाइक एवं एक जाली नोट छापने का प्रिंटर और अन्य सामानों को बरामद किया गया। ग्रामीण एसपी ऋषभ ने बताया कि लालगंज साप्ताहिक बाजार से एक व्यक्ति नकली नोट से सामान खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी, जिसमे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

ख़बरों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद मनोज के निशानदेही पर कडरू हज हाउस तालाब के पीछे किराये के मकान से नोट बनाने का रंगीन प्रिंटर मशीन और अन्य सामान बरामद किया गया।

आपको बता दें अभी कुछ दिनों पूर्व रांची के ही मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे में छापामारी कर पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ फर्जी चिकित्सक मो० आसिफ उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आसिफ अपने सेंटर में लैपटॉप, प्रिंटर व् फोटो स्कैनर के नकली नोटों की छपाई कर स्थानीय बाज़ार में खपाता था।  

 

यह भी पढ़ें: पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर