हाइवा से टकराई बैंक मैनेजर की कार, 6 घायल

हाइवा से टकराई बैंक मैनेजर की कार, 6 घायल

कोडरमा:  रांची-पटना रोड के जेजे कॉलेज के समीप सुबह आठ बजे कोडरमा से तिलैया की ओर जा रही हाइवा और रांची से बाढ़ जा रही कार में जोरदार भिड़ंत होने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवा चालक वहां से फरार हो गया है और दुर्घटना में गाड़ी पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर एसपी तामिल वानन दल-बल के साथ पंहुचे, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया।

हादसे में इंडिगो कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रांची स्थित आईडीबीआई बैंक के मैनेजर, उनकी बहन और चार बच्चों के रूप में हुई है। घायलों में शामिल बैंक मैनेजर की बहन 36 वर्षीय अर्चना कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अर्चना को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य पांच घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर रोशन कुमार अपनी बहन और बच्चों के साथ छठ पर्व मनाने बिहार जा रहे थे। घायलों में 36 वर्षीय अर्चना कुमारी, 38 वर्षीय रोशन कुमार, 13 वर्षीय अभिनव कुमार, 13 वर्षीय अदिति कुमारी, 10 वर्षीय आदित्य कुमार और 9 वर्षीय अंकुल राज का नाम शामिल है।

कार में फंस गए सभी लोग

जानकारी के अनुसार रांची निवासी आईडीबीआई बैंक मैनेजर रोशन कुमार परिवार के साथ अपने पैतृक निवास स्थली बिहार के मोकामा जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक सामने से आ रही हाइवा ट्रक और उनकी स्विफ्ट डिजायर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि चालक समेत परिवार के सभी लोग कार में फंस गए। लोगों ने बामुश्किल उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा

सूचना मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान तमिल वानन भी आ पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीँ उपायुक्त रमेश घोलप ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। लोगों को कहना है कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका