Innocent Child Injured
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा

Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकरी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम फैजान आजाद को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को चिंताजनक बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।
Read More...

Advertisement