Indian Culture Knowledge Examination 2026
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News:  भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को मिला सम्मान 

Koderma News:  भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को मिला सम्मान  कोडरमा जिले के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेठटोला, डोमचांच के छात्र-छात्राओं ने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिसमें कक्षा पांच की छात्रा संध्या कुमारी ने जिला स्तर पर सेकेंड टॉपर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में संध्या कुमारी सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य सात मेधावी विद्यार्थियों (आर्या पांडेय, आरूषी, अंजली, रिया, पल्लवी, मधु और अनमोल) को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू धोबी और समस्त शिक्षक स्टाफ ने बच्चों को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और इस सफलता को सरकारी स्कूल के बच्चों की अटूट मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
Read More...

Advertisement