Faiz Khan Palamu Police
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली

Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली मेदिनीनगर के शताब्दी मार्केट में गुरुवार रात हुई जमीन कारोबारी समीर खलीफा उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी फैज खान को पांकी-तरहसी बॉर्डर के पास एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फैज के पैर में गोली लगी है। मृतक समीर खलीफा एक पुराने हत्याकांड का मुख्य गवाह था और गवाही रोकने के लिए ही उसकी हत्या की गई थी। पुलिस फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।
Read More...

Advertisement