DAV Ispat High School
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 

Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति  बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा 28 मार्च को स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रेक्षागृह में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं और डीएवी इस्पात हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य और गीतों के जरिए कचरा प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया। डॉ. बिभूति भूषण करुणामय (अधिशासी निदेशक) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों और जनसामान्य को स्वच्छ परिवेश के प्रति प्रेरित करना था। जीएम मीनम मिश्रा और एजीएम कैरोल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल को 'स्वच्छ भारत अभियान' की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।
Read More...

Advertisement