Aurangabad Bihar News
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद

Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नावाडीह कला देवी धाम के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप (JH03AW 9020) को जब्त किया गया, जिसमें 7 गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बिहार के औरंगाबाद निवासी चालक पिंटू शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वाहन मालिक इमरान हुसैन और सहयोगी मुमताज अंसारी के खिलाफ भी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Read More...

Advertisement