Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला

300 नामांकन, पर क्लास में मिले 10 बच्चे

Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
उधवा के सरकारी स्कूल

साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड स्थित सुरेन मंडल टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में 300 छात्रों का नामांकन दर्ज है, जबकि निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल 8 से 10 बच्चे ही मिले।

संजना कुमारी

साहिबगंज: झारखंड सरकार सरकारी स्कूलों को चमकाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन उधवा प्रखंड का सुरेन मंडल टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है कि कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार मिलकर नौनिहालों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।

कागज पर 300, धरातल पर 10

बीते दिनों मीडिया टीम जब पूर्वाह्न 11:30 बजे स्कूल पहुंची तो रिकॉर्ड देखकर आंखें फटी रह गईं। सरकारी दस्तावेजों में यहां 300 बच्चों का नामांकन है। लेकिन 4 क्लासरूम वाले स्कूल में कुल 8 से 10 बच्चे ही मिले। बच्चों की हालत और भी खराब है। जब उनसे पूछा गया कि तुम किस क्लास में हो, तो जवाब था- हमें नहीं पता, हम उस कमरे में पढ़ते हैं। पहली की बच्चियों को अपना क्लास तक याद नहीं।

प्रधानाध्यापिका शादी में, बिना छुट्टी के गायब

सबसे बड़ी जिम्मेदारी वाली प्रधानाध्यापिका रिहाना बानू स्कूल से नदारद थीं। शिक्षकों ने बताया रिश्तेदार की शादी में गई हैं। फोन पर खुद प्रधानाध्यापिका ने माना कि उन्होंने विभाग से कोई अवकाश नहीं लिया है। एक तरफ बच्चों की पढ़ाई चौपट, दूसरी तरफ मुखिया खुद बिना सूचना के गायब। किट, चावल, हाजिरी... हर जगह गोलमाल है। जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: कीचड़मय सड़क के कारण बाधित SIR कार्य, जेसीबी से गांव पहुंचे एसडीओ और बीडीओ

1.  पठन सामग्री गायब: बच्चों को ड्रेस-जूता तो मिला, लेकिन पेंसिल, रबर वाला किट आज तक नहीं मिला। बच्चों ने खुद कहा कि हमें कोई किट नहीं मिला।
2.  एमडीएम का अजीब तर्क: शिक्षकों ने कहा कि स्कूल में चावल नहीं है, डीलर से मैनेज कर रहे हैं। सवाल ये कि बिना आवंटन के डीलर चावल कैसे दे रहा है? क्या कोटे के चावल की कालाबाजारी हो रही है?
3.  फर्जी हाजिरी का शक: नियम है 60% हाजिरी पर ही एमडीएम और योजनाओं का पैसा मिलता है। कागज पर 60 प्रतिशत दिखाया जाता है, लेकिन स्कूल में 10 बच्चे। यानी बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी बजट की बंदरबांट का आरोप।

यह भी पढ़ें: बोरियो सीएचसी में धूल फांक रही लाखों की डेंटल मशीनें, उपकरणों के अभाव में मरीज परेशान, न जांच किट न टेक्नीशियन

"हमारे बच्चे प्राइवेट में, गरीबों के बच्चे यहां"

ग्रामीणों का सबसे बड़ा आरोप है कि स्कूल के शिक्षक खुद अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं। और गरीबों के बच्चों के हक का राशन, किट और पढ़ाई सब कागजों तक सीमित है।

सीआरपी भी पहले झूठे, फिर माने सच

मामला सामने आने पर सीआरपी राहुल अमीन पहुंचे। पहले उन्होंने कहा सब सामग्री मिल चुकी है। लेकिन जब बच्चों से सामने पूछा गया तो बच्चों ने मना कर दिया। इसके बाद सीआरपी को भी मानना पड़ा कि हो सकता है सामग्री न मिली हो।

ग्रामीणों की मांग: हो निष्पक्ष जांच

स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से औचक जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच होगी तो इस स्कूल की पूरी पोल खुल जाएगी। सरकार योजनाएं बना रही है, बजट भेज रही है। लेकिन उधवा के इस स्कूल की तस्वीर पूछती है - आखिर पैसा जा कहां रहा है और पढ़ कौन रहा है? अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा और कार्रवाई करेगा भी तो कब? अब सबकी नजरें जिला शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग