Simdega News: उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक, विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

खनन गतिविधियों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव के आकलन का निर्देश 

Simdega News: उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक, विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा
उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक की तस्वीर

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएमएफटी मद अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपर समाहर्ता एवं अंचल अधिकारियों के सहयोग से खनन क्षेत्र के आसपास के गांवों एवं वहां की आबादी पर खनन गतिविधियों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव का आकलन करें. उन्होंने डीएमएफटी कोष में रॉयल्टी का शत-प्रतिशत जमा सुनिश्चित करने तथा मनरेगा योजनाओं में प्रयुक्त पत्थरों की रॉयल्टी एजेंसियों से वसूल कर जमा करने का भी निर्देश दिया.

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी अंतर्गत कुल 51 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से कई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है. उपायुक्त महोदया ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध हो सके.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जिला अस्पताल के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन एवं पोर्टेबल नेत्र ऑपरेटिंग सर्जिकल माइक्रोस्कोप की शीघ्र खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जिले में स्टोन माइनिंग के लिए नए स्थान का चयन करने का सुझाव दिया.

यह भी पढ़ें: गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. उपायुक्त महोदया ने स्पष्ट किया कि डीएमएफटी मद की राशि का सदुपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: भीषण गर्मी में राजमहल थाना बना ‘राहत का दरबार’, संत बोले- यही है असली मानव सेवा

बैठक में पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ सुन्दर मोहन सामद, जिला खनन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम