Sahebaganj News: विशेष लोक अदालत में 16 चेक बाउंस मामलों का हुआ निस्तारण
₹20.41 लाख की समझौता राशि पर बनी सहमति
साहिबगंज में चेक बाउंस (एनआई एक्ट) मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 36 में से 16 मामलों को सुलझाकर 20.41 लाख रुपये की समझौता राशि सुनिश्चित की गई।
साहिबगंज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को चेक बाउंस (परक्राम्य लिखत अधिनियम) मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसके संचालन हेतु साहिबगंज एवं राजमहल में विभिन्न न्यायालयों में विशेष बेंचों का गठन किया गया।
साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में गठित बेंचों के पीठासीन पदाधिकारी अभिषेक प्रसाद, एसीजेएम-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-I एवं तुषार आनंद, एसडीजेएम, साहिबगंज ने की। इनके साथ सदस्य के रूप में एलएडीसी और पैनल अधिवक्ता ने सहभागिता निभाई। अनुमंडल न्यायालय, राजमहल में भी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


