साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो

जल निकासी, सड़क, सफाई और पेयजल को बताया प्राथमिक मुद्दा

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो

साहिबगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो समर्थित प्रत्याशी रामनाथ पासवान के समर्थन में पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने भव्य रोड शो किया। वहीं सीपीआईएम ने भी रामनाथ पासवान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

साहिबगंज : इन दिनों नगर निकाय आम चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी समर्थित उम्मीदवार रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान के समर्थन में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने साहिबगंज में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी

इस दौरान पंकज मिश्रा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव सिर्फ प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि शहर के विकास की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण मौका है। उन्होंने कहा कि यह समय विकास के नए आयाम स्थापित करने का समय है। आगे उन्होंने कहा कि रामनाथ पासवान जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं, और स्थानीय समस्याओं- जैसे जल निकासी, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार आम लोगों की आवाज बनकर नगर परिषद में काम करेंगे और पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करेंगे। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया, और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर विकास के पक्ष में निर्णय लेने की अपील की।

वहीं, रामनाथ पासवान ने भी मतदाताओं को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिला तो वे शहर के समग्र विकास, युवाओं के लिए रोजगारपरक पहल, स्वच्छता अभियान की मजबूती और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देंगे। मौके पर पूर्व विधायक ताला मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More.. बरहरवा-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का काम शुरू, अगस्त 2026 तक लक्ष्य

उधर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की साहिबगंज जिला स्तरीय टीम ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी रामनाथ पासवान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। सीपीआईएम के लोकल कमिटी सदस्य श्याम सुंदर पोद्दार द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

Read More.. साहिबगंज में बढ़ने लगा गर्मी का सितम, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement