रेडिसन ब्लू में केन्द्रीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
रांचीः राजधानी के रेडिसन ब्लू में आज केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ झारखण्ड राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं की राज्य सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज समीक्षा बैठक की।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनजातीय विकास से जुड़े अधिकारियों का कार्य अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्य से बिल्कुल अलग है। संविधान के अनुरूप जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा कैसे की जाए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्यों में ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक नियमित हो। टीआरआई अपने अनुसंधान का दायरा व्यापक करते हुए पॉलिसी इंटरवेंशन का कार्य करें।


बैठक में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ जैन, संयुक्त सचिव नवल जीत कपूर, निदेशक राजेंद्र कुमार, रूपक चौधरी, अनिल कुमार, राज्य सरकार से विभागीय सचिव हिमानी पांडे, ट्राईबल वेलफेयर कमिश्नर शिशिर कुमार सिन्हा, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


