गाँव के खाली पड़े मकान से बरामद की गयी युवती की लाश
On
रांची: राजधानी के बुढ़मू थाना के अंतर्गत मुरवे गाँव में बुढ़मू-मांडर रोड के किनारे खाली पड़े मकान में एक महिला का शव मिला। शव की पहचान मुरवे निवासी बसंती केरकेट्टा के रूप में हुई। खाली पड़ा मकान जुगना मुंडा का है।
जानकारी से पता चला है कि मृतका के पति जलेश्वर मुंडा के चाचा गोकुल मुंडा जब घर से सरना चौक की ओर निकले, तब उनकी नज़र खाली पड़े मकान में युवती को औंधा लेटा देखा। जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जब उसके नजदीक गये, तब उन्होंने अपने भतीजे की पत्नी के रूप में पहचान की। जिसके बाद इसकी खबर बुढ़मू पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।


यह भी पढ़ें: Dhavatal Akhara History: 1836 में अंग्रेजों को हराने वाला रांची का धवताल अखाड़ा आज भी भाईचारे की मिसाल
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


