आक्रोश प्रदर्शन भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक: विनोद कुमार पांडेय  

प्रदर्शन सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने की कवायद

आक्रोश प्रदर्शन भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक: विनोद कुमार पांडेय  
विनोद कुमार पांडेय (फाइल फोटो)

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को इस बात का कष्ट है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासी सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए काम कर रही है

रांची: भाजपा द्वारा झारखंड के प्रखंडों में किए गए "आक्रोश प्रदर्शन" को झामुमो ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि यह प्रदर्शन न तो जनता के लिए था और न ही जनहित से इसका कोई वास्ता है, बल्कि यह भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक है.

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को इस बात का कष्ट है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासी सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए काम कर रही है. भाजपा जिन सवालों को लेकर प्रदर्शन कर रही है, वे वही मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा ने अपनी सत्ता में पूरी तरह नजरअंदाज किया था.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बालू नीति, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भाजपा का बोलना हास्यास्पद है, क्योंकि उनके शासनकाल में बालू माफिया सबसे ज्यादा सक्रिय थे, योजनाएं ठप थीं, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी और युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ जुमले दिए गए थे. अपने इन्ही कृत्य के कारण भाजपा को प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया था और इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व को आपार बहुमत देकर सत्ता की बागडोर सौंपी है. 

पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय मुख्यमंत्री रहने के बावजूद मरांडी जी झारखंड की जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज कर रहे हैं. वे आज जिन मुद्दों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हीं समस्याओं की जड़ें भाजपा शासन में पड़ीं.
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उसमें सच्चाई और नीयत की ईमानदारी होनी चाहिए. यह प्रदर्शन सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने की कवायद है.

यह भी पढ़ें: मरीज दवा के लिए भटक रहा, दूसरी तरफ सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं दवाइयाँ, आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था: बाबूलाल मरांडी

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. पेसा कानून का लागू होना, स्थानीयता पर आधारित नियोजन नीति, महिला सशक्तिकरण, मंईयां सम्मान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिनसे भाजपा घबराई हुई है.
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीयत और राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है. विकास के एजेंडे को भटकाने और अफवाह फैलाने की कोशिशें अब नहीं चलेंगी. झारखंड की जनता सरकार के साथ है, और भाजपा को हर मंच पर जवाब दे रही है — आने वाले चुनावों में भी देगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां