पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों ने कराई सूर्या हांसदा की हत्या: दीपक प्रकाश
स्व सूर्या हांसदा के परिजन को सुरक्षा देने की मांग भाजपा ने दोहराई
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा की स्व सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने की है। उन्होंने भारत सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की है तथा आवेदक के रूप में मुझे भी प्रतिलिपि प्रेषित की है।
रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। प्रकाश प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रकाश ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पूरी तरह फर्जी है। स्व सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने हत्या की है।
उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की इस संबंध ने जारी जांच रिपोर्ट के आलोक में कहा कि रिपोर्ट में साफ हो गया है कि सूर्या हांसदा की हत्या कराई गई है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति आयोग में जांच केलिए 16 अगस्त को लिखित आवेदन किया था जिसे संज्ञान में लेते हुए आयोग ने जांच की है। जांच में आयोग के सदस्य निरुपम चकमा, आशा लकड़ा सहित 6 अन्य अधिकारी शामिल हुए। 12 सितंबर को गृह मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की है तथा आवेदक के रूप में मुझे भी प्रतिलिपि प्रेषित की है।


उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच से इसका समाधान नहीं बल्कि लीपापोती होगी। वही राज्य सरकार के पदाधिकारी क्या इंसाफ करेंगे जिनपर हत्या का आरोप है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच ही एकमात्र समाधान है। राज्य सरकार से इस घटना की अविलंब सीबीआई जांच कराने हेतु अनुशंसा करने की मांग की, साथ ही उनके परिजनों को सख्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की एवं निष्पक्ष जांच को सुनिश्चित कराने केलिए आरोपी पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण अविलंब स्थानांतरण करने की मांग की।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव,प्रदीप सिन्हा ,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

