रांची: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक
रांची: सीसीएल के बैनर तले चलाये जा रहे राजधानी के दरभंगा हाउस में सतकर्ता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को नुक्कड़ नाटक के मंचन के अलावे लाईव पेटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान भ्रष्ट्राचार लिप्त अनुकंपा शीर्षक पर आधारित नुक्कड़ नाटक के मंचन ने वहां मौजूद सभी लोगों को ईमानदारी के प्रति प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक का संदेश ईमानदारी एक जीवन शैली के साथ भ्रष्ट्राचार के नकारात्मक परिणाम को परिलक्षित करना था। नाटक का संचालक अजय कुमार शर्मा व उनके सहयोगी कलाकार योगेंद्र करमाली, अरविंद कुमार, कलेंद्र कुमार बेदिया, केस्टोई मिस्त्री, मनीष कुमार, जय प्रकाश दास व सुनील कुमार बैठा ने किया। मौके पर सीसीएल के मुख्य सतर्कता पदाधिकारी एके श्रीवास्तव, निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव, निदेशक (वित्त ) एनके अग्रवाल और विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षों सहित बड़ी तादात में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।


Related Posts

Latest News

