Ranchi News: मधुमक्खियों के हमले में पूरा परिवार खत्म, गांव में छाया मातम

माँ समेत दो बेटियों और एक बेटे की हुई मौत

Ranchi News: मधुमक्खियों के हमले में पूरा परिवार खत्म, गांव में छाया मातम
ग्राफ़िक ईमेज

चुआं में नहाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिसमें माँ, उसकी दोनों बेटियाँ और एक बेटा बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन में ज्योति और बेटे रोहन को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया, लेकिन रिम्स में भर्ती नहीं हो पाने के कारण दोनों को तुपुदाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई.

रांची: रांची के तुपुदाना में मधुमक्खियों के हमले से पूरा परिवार ख़त्म हो गया. यह ह्रदय विदारक घटना तब घटी जब महिला अपने बच्चों के साथ नहाने चुआं पर गयी थी. मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां और एक बटा शामिल है. महिला खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के कोसांबी गांव की रहने वाली थी.

दरअसल, महिला ज्योति गाड़ी अपनी दो बेटियों एवं बेटा के साथ अपने मायके गई थी. गांव के कुछ लोगों के साथ ज्योति अपने बच्चों के को लेकर नहाने के लिए चुआं पर गयी थी. इस दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंच गया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग भागने लगे, लेकिन चुआं ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से भागने में कठिनाई हुई. इस वजह से ज्योति और उसके बच्चे मधुमक्खियों के हमले का शिकार ही गए. यह घटना शनिवार को घटी.

बताया गया कि महिला ज्योति गाड़ी (24 वर्ष), उसकी 5 वर्ष की बेटी मोनिका बारला, 1 वर्ष की बेटी मनीता बारला और 8 वर्ष का बेटा रोहन गाड़ी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन में ज्योति और बेटे रोहन को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया, लेकिन रिम्स में भर्ती नहीं हो पाने के कारण दोनों को तुपुदाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. उधर दोनों बेटियों मोनिका और मनीता की भी गांव में पहले ही मौत हो चुकी थी. गांव में जब महिला और बच्चों के शव पहुंचे, तो वहां मातम छा गया. 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक