बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय के नवीनीकरण उपरांत भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न
फेडरेशन अध्यक्ष नागेश्वर अन्ना मुख्य अतिथि रहे
राँची में बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOIOA) के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश्वर अन्ना और महासचिव निलेश पवार की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुआ।
रांची: बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOIOA) फेडरेशन के अध्यक्ष आदरणीय नागेश्वर अन्ना एवं फेडरेशन के महासचिव आदरणीय निलेश पवार जी ने झारखंड राज्य इकाई, रांची के ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय के नवीनीकरण उपरांत उद्घाटन समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्वेतांग त्रिवेदी जी एवं चेयरमैन आदरणीय संजय दास जी भी समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहे।
समारोह में झारखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष प्रकाश उरांव जी, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश जी, कोषाध्यक्ष मनीष जी, सहायक कोषाध्यक्ष माधवी लकड़ा, संगठन सचिव मनीष जी, एजीएस (रांची) शैलेन्द्र जी, ईसी सदस्य (रांची) आशीष जी, ईसी सदस्य (खूंटी) निशित जी तथा भारत ठाकुर सहित राज्य इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


