Ranchi News: एसबीयू के छात्रों को मिला रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, देश की शीर्ष कंपनियों में चयन
टीसीएस से लेकर वेदांता तक, 417 छात्रों को मिली उड़ान
विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन के निर्देशन में विवि का प्लेसमेंट विभाग लगातार छात्रों का करियर संवारने हेतु प्रयासरत है. इस साल अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 417 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है. यह प्रक्रिया अब भी जारी है.
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों का इस साल प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफ़ी बेहतरीन रहा. नौकरियां पाने में यहाँ के छात्रों ने कीर्तिमान गढ़ा है. देश भर कि कई नामी गिरामी कंपनियों में यहाँ के छात्रो ने बेहतर पैकेज पर नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है. विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन के निर्देशन में विवि का प्लेसमेंट विभाग लगातार छात्रों का करियर संवारने हेतु प्रयासरत है. इस साल अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 417 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है. यह प्रक्रिया अब भी जारी है.
इस वर्ष कड़ी स्पर्धा के बीच विवि के विद्यार्थियों ने डेलोइट, एक्सेंचर, टीसीएस, विप्रो, डी मार्ट, स्ट्रेडा, बिरला ओपस, लीप, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, क्रॉस लिमिटेड, आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, बर्जर पेंट्स, आर्टेक एलएलपी, टाटा कैपिटल, टाटा एआईजी, फर्स्ट चॉइस रेडीमिक्स, ईएसएल स्टील लिमिटेड वेदांता जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है.


Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


