Ranchi News: प्राचीन मंदिर का पंडाल बना रहा है संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति

पंडाल निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग

Ranchi News: प्राचीन मंदिर का पंडाल बना रहा है संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति

राजधानी सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से है। इसी क्रम में कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने जा रही है। पंडाल निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया है।

रांची: राजधानी सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से है। पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने जा रही है। इस वर्ष यहां प्राचीन भारतीय मंदिर की शैली में पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल की वास्तुकला ओडिशा के लिंगराज और कोणार्क मंदिर से प्रेरित है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा के भव्य दरबार का दर्शन होगा। दीवारों पर पारंपरिक महल का डिजाइन होगा। छतें अलंकारिक होंगी जो पंडाल के अंदरूनी हिस्से को और दिव्यता से भर देंगी। मां दुर्गा की प्रतिमा भी आकर्षक होगी। पंडाल निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया है।

संग्राम क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बुधवार को बताया कि पूजा पंडाल में साढ़े छह लाख रुपये खर्च होंगे। लाइट और साउंड दो लाख रुपये और पूजा एवं अन्य खर्च चार लाख रुपये तथा मूर्ति में डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। कुल खर्च लगभग 15 लाख रुपये के आसपास आएगा। पंडाल 55 फीट ऊंचा आए 50 फीट चौड़ा होगा। जबकि 12 फीट का मां दुर्गा का प्रतिमा होगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और वॉलिंटियर्स की तैनाती रहेगी। सप्तमी को पंडाल का पट सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण