रांची में 693 छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
'हर छात्र तक गुणवत्ता शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता': मंत्री चमरा लिण्डा
झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत रांची में 693 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने TVS CM SOE जगन्नाथपुर, रांची क्लस्टर प्वाइंट पर आयोजित कार्यक्रम में 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं।
रांची। झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं के तहत आज रांची में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने TVS CM SOE जगन्नाथपुर, रांची क्लस्टर प्वाइंट से 10 विद्यालयों के कुल 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे Motion Education से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र अपने सपनों को साकार कर सकें।


कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची की परियोजना निदेशक श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक तथा TVS CM SOE जगन्नाथपुर, रांची की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


