रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर, राज्यपाल से मुख्यमंत्री तक, सभी ने जताई गहरी संवेदना 

हेमंत सोरेन का भावुक संदेश—‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था दादा’

रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर, राज्यपाल से मुख्यमंत्री तक, सभी ने जताई गहरी संवेदना 
रामदास सोरेन (फाइल फोटो)

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन हेमरेज के बाद निधन हो गया. उन्हें 2 अगस्त को जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया था, जहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. उनके निधन पर राज्यपाल संतोष गंगावार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की.

रांची: झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा जब राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अचानक निधन हो गया. ब्रेन हेमरेज के बाद पिछले दिनों से वह दिल्ली में लाइफ सपोर्ट पर थे. उनके निधन की पुष्टि होते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई.

गंगावार बोले- रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से अत्यंत मर्माहत हूं

राज्यपाल संतोष गंगावार ने सोशल मीडिया पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया. 

मुख्यमंत्री का भावुक पोस्ट 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक शब्दों में लिखा —“ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार.”

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश: सरकारी कार्यालयों के बाहर हो पेयजल व्यवस्था

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जताई गहरी पीड़ा 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी गहरी पीड़ा जताई और प्रार्थना की कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. 

झामुमो और झारखण्ड के लिए यह दोहरी क्षति – कल्पना

मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने इसे झामुमो और झारखंड के लिए दोहरी क्षति करार दिया.

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुःख 

नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म x के माध्यम से रामदास सोरेन की मृत्यु पर दुःख जताया है उन्होंने लिखा कि झामुमो के वरिष्ठ नेता, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मर्माहत हूं. उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें.

झामुमो परिवार से लेकर आम जनमानस तक हर कोई गमगीन है. सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और संवेदना संदेशों की बाढ़ आ गई है. सादगी और झारखंडियत के पैरोकार माने जाने वाले रामदास सोरेन का जाना वास्तव में राज्य की राजनीति और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन