हिंडाल्को मुरी पर श्रम अधिकारों के उल्लंघन का आरोप, विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

आवाज उठाने वाले मजदूरों की नौकरी छीनी जा रही, श्रमिक संघ चुनाव में धांधली का आरोप

हिंडाल्को मुरी पर श्रम अधिकारों के उल्लंघन का आरोप, विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुरी झारखंड पर गंभीर श्रम कानून उल्लंघन और न्यूनतम मजदूरी न देने का आरोप।  श्रम विभाग झारखंड को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।  विधायक ने पत्र में आरोप लगाया फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित कर पश्चिम बंगाल से मजदूर बुलाए जाते हैं पत्र में 9 अप्रैल 2019 को मुरी प्लांट में हुए रेड मड पॉंड हादसे का भी उल्लेख किया गया है।

रांची: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुरी झारखंड पर गंभीर श्रम कानून उल्लंघन और न्यूनतम मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए एक विधायक ने श्रमायुक्त, श्रम विभाग झारखंड को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने पत्र में आरोप लगाया फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित कर पश्चिम बंगाल से मजदूर बुलाए जाते हैं। कुशल और अकुशल दोनों श्रमिकों को बैंक खाते में मजदूरी दिए जाने के बाद प्रतिदिन 50-100 रुपये नकद वापस लेने के लिए मजबूर किया जाता है। आवाज उठाने वाले मजदूरों की नौकरी छीन ली जाती है।

श्रमिक संघ चुनाव में धांधली कर कई श्रमिकों को भाग लेने से रोका गया और इसके एवज में राजनीतिक दलों को फायदे पहुँचाए गए। विस्थापितों और मृतक कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित कर उत्पीड़न किया जा रहा है। विधायक ने हालिया मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि राजू महतो नामक स्थानीय युवक को पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति से वंचित कर पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

पत्र में 9 अप्रैल 2019 को मुरी प्लांट में हुए रेड मड पॉंड हादसे का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें एक श्रमिक की मौत और सैकड़ों प्रभावित हुए थे। विधायक ने कहा कि उस हादसे में भी उचित मुआवज़ा नहीं दिया गया और जांच में कोताही बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा पिछले 10 वर्षों से नए रेड मड पॉंड निर्माण का निर्देश दिए जाने के बावजूद, प्रबंधन मजदूरों को पुराने और खतरनाक पॉंड में काम करने के लिए मजबूर कर रहा है।

मुख्य मांगें

1. श्रम अधिकारों और वेतन उल्लंघन की समयबद्ध जांच।
2. दोषी अधिकारियों और प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई।
3. राज्य सरकार, स्वतंत्र संस्थानों और सामाजिक संगठनों को शामिल कर निगरानी समिति का गठन।
4. प्रभावित श्रमिकों को मुआवज़ा और पुनर्वास सहायता।
5. आईआईटी, टीआईएसएस या अन्य संस्थानों से स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा का 72वां स्थापना दिवस: लालपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान ने साझा की जानकारियां

विधायक ने कहा कि यह सिर्फ श्रम कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि न्याय, मानवीय गरिमा और आजीविका के मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आशा जताई कि श्रम विभाग तत्काल कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें: सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर, मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल