10 सितंबर से झारखण्ड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

10 सितंबर से झारखण्ड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

झारखण्ड के कई जिलों में 10 सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। राजधानी रांची में अधिकतम 92 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया।

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में 10 सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। इससे भारी गर्मी और उमस का एहसास हुआ। राजधानी रांची में अधिकतम 92 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया।

24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में 42 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, जमशेदपुर में भी 33.2, कड़ी धूप में 34.2, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.8, डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश