धुर्वा डैम हादसा: जज के सरकारी ड्राइवर का शव बरामद, अब तक चार मृत
सरकारी वाहन गिरा डैम में, चार की दर्दनाक मौत
धुर्वा डैम में डूबी जज सुरक्षा टीम के चौथे सदस्य सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। कार के पानी में गिरने से अब तक चार पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।
रांची: धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी डूबे व्यक्ति की तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था, सोमवार सुबह शव बरामद किया गया।
इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे। सत्येंद्र सिंह की तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी एक सरकारी वाहन से यात्रा कर रहे थे।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

