झारखंड में 22 और 23 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना

तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका

झारखंड में 22 और 23 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना

रांची: झारखंड के कई इलाकों में 22 और 23 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची: झारखंड के कई इलाकों में 22 और 23 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार इस दौरान विभिन्न इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के डाल्टनगंज में 40.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ जिले में 36.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इससे गर्मी और उमस का एहसास हुआ।

रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जमशेदपुर में 34.6, डालटेनगंज में 33.2 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप