विस्थापित परिवारों को मिलेगा न्याय, महागठबंधन सरकार ने पूरा किया वादा:  केशव महतो कमलेश

विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन पर कांग्रेस ने जताया आभार

विस्थापित परिवारों को मिलेगा न्याय, महागठबंधन सरकार ने पूरा किया वादा:  केशव महतो कमलेश
केशव महतो कमलेश

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन का वादा किया था, जिसे महागठबंधन सरकार ने पूरा कर दिखाया। यह कदम महागठबंधन सरकार की बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

रांची: झारखंड कैबिनेट द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन हेतु नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कैबिनेट के सदस्यों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वर्षों से न्याय की बाट जो रहे विस्थापित परिवारों के लिए आशा की किरण है।

महतो ने कहा कि झारखंड में विस्थापन एक गंभीर समस्या रही है। बोकारो, धनबाद, बड़कागांव, चांडिल और एचईसी क्षेत्र सहित कई इलाकों में विकास और निर्माण के नाम पर हजारों परिवारों को उनकी जमीनों से बेदखल किया गया। सैकड़ों मामलों में विस्थापित परिवार अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत थे, लेकिन उचित मंच के अभाव में उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन का वादा किया था, जिसे महागठबंधन सरकार ने पूरा कर दिखाया। यह कदम महागठबंधन सरकार की बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

महतो ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार इस तरह का आयोग बनाया जा रहा है। इससे प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में तेज़ी आएगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का मिला औपचारिक निमंत्रण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक