उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन को लेकर की बैठक
स्वास्थ्य, आवास और परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राँची में 4th SAAF Senior Athletic Championship, 2025 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 24-26 अक्टूबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगी, जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ी भाग लेंगे। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, आवास और मीडिया प्रबंधन पर चर्चा की गई।
रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची में आयोजित होने वाली 4th SAAF Senior Athletic Championship, 2025 के सफल आयोजन एवं तैयारी सुनिश्चित करना था। यह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAAF) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, एवं श्रीलंका से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान होगा।
बैठक में उपायुक्त ने प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इनमें स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास एवं परिवहन व्यवस्था, मीडिया कवरेज तथा आपातकालीन प्रोटोकॉल शामिल हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खेल उत्साह को बढ़ाएगा बल्कि राँची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। सभी विभागों से समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हो।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


