मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, राज्य के विकास मॉडल की सराहना

गरीबी उन्मूलन, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन और निवेश संभावनाओं पर हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, राज्य के विकास मॉडल की सराहना
मुख्यमंत्री विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के कंट्री निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित राज्य के ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों पर चर्चा हुई. 

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड के आर्थिक विकास तथा गरीबी उन्मूलन उत्थान की प्रमुख योजना (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) की सराहना की. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल को राज्य में हो रहे ग्रामीण आर्थिक विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा एवं प्राकृतिक संसाधन में हो रहे कार्य तथा अन्य विकासात्मक गतिविधियों सहित निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया. 

ऑगस्टे तानो कौमे और उनकी टीम ने भारत में विश्व बैंक द्वारा समर्थित परियोजनाओं के अनुभव साझा किए और राज्य सरकार को विकास योजनाओं, कार्यक्रम डिजाइनिंग तथा क्रियान्वयन तंत्र को मजबूत करने में सहयोग देने की इच्छा जताई, जिससे राज्य के नागरिकों को लाभ मिल सके. मौके पर दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने और रांची में एक संयुक्त चर्चा एवं कार्यशाला आयोजित करने पर सहमति जताई, जिससे  सार्थक सहयोग स्थापित हो सके.

 

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी