गुरुनानक जयंती के “प्रकाश उत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

झारखंड में श्रद्धा और एकता का उत्सव, गुरुनानक जयंती पर उमड़ा सिख समाज

गुरुनानक जयंती के “प्रकाश उत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन
“प्रकाश उत्सव” में शामिल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पी०पी० कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचकर गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें "प्रकाश उत्सव" में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

"प्रकाश उत्सव" समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है। गुरुनानक जयंती का दिन समस्त सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं हर वर्ष इस दिन थोड़ी देर के लिए यहां आता हूं। गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित "प्रकाश उत्सव" में सम्मिलित होकर मुझे बहुत हर्ष की अनुभूति होती है। यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचारों एवं वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है।

गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव जी की दूरदर्शी सोच,  उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचार, कर्म और समर्पण से हमें यह सीख मिलती है कि हम सबों  का सदैव एक-दूसरे का हाथ थाम कर एकसूत्र में बंधकर आगे बढ़ते रहना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज के इस "प्रकाश उत्सव" कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सिख समाज के लोग यहां पहुंच रहे हैं। गुरुनानक देव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा लोगों को यहां खींचती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस शुभअवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त सिख समाज सहित "प्रकाश उत्सव" आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा, मेन रोड, रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक