बिनोद बाबू नाम नहीं, एक विचारधारा हैं: सुदेश महतो

आजसू पार्टी ने बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

बिनोद बाबू नाम नहीं, एक विचारधारा हैं: सुदेश महतो
स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने विस्थापितों को उचित मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष किया था. समाज सुधारक, कानून शिक्षाविद झारखंडी आवाम की सशक्त आवाज थे बिनोद बाबू.

तोपचांची: बिनोद बाबू एक नाम नहीं एक विचारधारा हैं. राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए हमें उनके विचारों पर आगे बढ़ना होगा. उनके विचारों का झारखंड स्थापित करना हमारा संकल्प. बिनोद बाबू के विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है. युवाओं पर उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है. उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने विस्थापितों को उचित मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष किया था. समाज सुधारक, कानून शिक्षाविद झारखंडी आवाम की सशक्त आवाज थे बिनोद बाबू. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने तोपचांची के पावापुर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में कही. मौके पर उन्होंने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

झारखंड आंदोलन को दी थी एक नई दिशा और रफ्तार 

बिनोद बाबू ने समाज को पढ़ो और लड़ो का नारा देने के साथ ही शोषितों व वंचितों को शिक्षा से जुड़ने के उद्देश्य से कई स्कूल कॉलेज खोलने का काम किया था जिससे आज भी समाज में ज्ञान का उजियारा फैला रहा है. यह उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण है. उन्होंने झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा और रफ्तार दी थी. अलग राज्य के लिए उनके संघर्ष को मुकाम तक पहुँचाने का काम आजसू ने किया है. 

सत्ताधारी पार्टी और सरकार ने बिनोद बाबू को भुला दिया

राज सत्ता में बैठे लोग सत्ता के नशे में इस कदर चूर हो चुके है कि अपनी विरासत की ओर देखना भी नहीं चाहती है. सत्ताधारी पार्टी और सरकार ने बिनोद बाबू को भुला दिया है. राजनीति विचारधारा से भटक गई है. राजनीति उसूल के साथ जीते हुए राज्य को आगे ले जाने का दायित्व है. 

अबुआ आवास बबुआ आवास बन कर रह गया

वर्तमान राज्य सरकार बिनोद बाबू के विचारों के विपरीत कार्य कर रही है. बिनोद बाबू ने गरीबों, शोषितों और विस्थापितों को उनका हक दिलाने लिए संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी वहीं वर्तमान सरकार ने गरीबों, शोषितों और विस्थापितों को अपनी प्राथमिकता से बाहर कर दिया है. सरकार ने राज्य की जनता को भ्रष्टाचार के दलदल में धेकेल दिया है. आज बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है जिस वजह से अबुआ आवास बबुआ आवास बन कर रह गया. योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिलने की जगह जो पैसे खिला रहे हैं उन्हें मिल रहा है. पे फ़ॉर पोस्ट की अवधारणा पर काम करने वाली सरकार ने आम जनता की समस्याओं को भुला दिया है. अगर आपके पास पैसे हैं तो आपके सारे काम बिना किसी रुकावट के समय से पहले भी हो सकता हैं लेकिन एक गरीब इंसान बस सरकारी कार्यालयों के चक्कर ही लगता रह जता है. हेमंत सराकर झूठ और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है.  

यह भी पढ़ें: खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

सरकार के काम करने के रवैये से राज्य के सभी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, बड़े बड़े झूठे वादें कर के सत्ता में आई इस सरकार को जनता सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी. हेमंत बाबू ने अपने जीवन मे कभी भी राज्य के किसानों, महिलाओं, युवाओं, विस्थापितों के बारे में नहीं सोचा. 

यह भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा: चंद्र प्रकाश चौधरी

पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बिनोद बाबू ने अपनी वकालत से गरीबों, शोषित मजदूरों और विस्थापितों को न्याय दिलाने का काम किया था. समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा. आजीवन सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है. 

 पार्टी पदाधिकारियों ने बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि 

हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी जी ने अलग राज्य आंदोलन को एक नया वैचारिक आधार दिया था. समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए उनके द्वारा किए कार्य अविस्मरणीय हैं. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप