बाबूलाल मरांडी का आरोप झूठ, विरोधाभास और भाजपा की पटकथा: सतीश पौल मुंजनी

आरोपों से संस्थाओं और एजेंसियों का अपमान: कांग्रेस

बाबूलाल मरांडी का आरोप झूठ, विरोधाभास और भाजपा की पटकथा: सतीश पौल मुंजनी
सतीश पौल मुंजनी

झारखंड कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को झूठा और निराधार बताया। कांग्रेस का कहना है कि मरांडी राजनीतिक हताशा में भाजपा के इशारे पर अफवाहें फैलाकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य सरकार पारदर्शिता और विकास की राह पर अडिग है।

रांची: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया पर लगाये गये आरोप पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल जी का आरोप झूठ, निराधार और विरोधाभास से फरे हुए हैं यह बयान उनकी राजनीतिक हताशा और भाजपा के इशारे पर चल रही साजिश का हिस्सा है। झारखंड की जनता बार-बार यह देखा है जब भी विपक्षी नेता बाबूलाल मरांडी राजनीतिक रूप से हाशिए पर जाते हैं तो वे निराधार आरोपों और अफवाहों का सहारा लेकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में डाली गई उसकी पोस्ट इसी प्रार्वती का हिस्सा है। 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी द्वारा यह कहना है कि अवैध डीजीपी के संरक्षण में आधी रात को एसीबी ने उत्पाद विभाग से दस्तावेज उठायें। पूरी तरह से झूठ भ्रामक और हताशा का प्रतीक है अगर उनके पास कोई सबूत है तो वे कोर्ट में रखें न कि सोशल मीडिया पर झूठे आरोप उगले। मरांडी जी का आरोप सिर्फ सरकार पर ही नहीं सीएजी और कैग पर सवाल उठाते हैं। यह केवल संस्थाओं का अपमान है बल्कि जांच एजेंसिंयों को बदनाम करने का साजिश है। सच यह है कि बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है। भाजपा के भीतर उनकी स्थिति कमजोर है और जनता में उनका कोई जनाधार शेष नहीं बचा इसी हताशा से रोज रोज नये नये आरोप गढ़कर खुद को प्रासंगिक बनाने का प्रयास करते हैं। 
 
सतीश पौल मुंजनी   ने कहा कि एक तरफ बाबूलाल जी खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बताते हैं और दूसरी तरफ भाजपा में शामिल होकर उन्हीं के भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध लेते हैं। मरांडी जी को भाजपा के राफेल सौदे, इलेक्ट्रॉल बॉण्ड घोटाले, पीएल केयर फंड की अपारदर्शिता भाजपा शासित राज्यों में शराब खनन घोटाले पर और जब खुद मुख्यमंत्री थे उस समय झारखंड भ्रष्टाचार घोटाले से अछूता नहीं था उस समय उन्होंने कितने दोषियों पर कारवाई की। झारखंड की जनता अब उनकी राजनीति को अच्छी तरह से पहचान चुकी है, सच यह है कि झारखंड की सरकार पारदर्शिता और विकास की राह पर अडिग है और कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पायेगा। 
 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक