वाईफाई से युक्त होंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पताल, मरीज और अटेंडेंट को होगा लाभ 

स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी होगी आसान

वाईफाई से युक्त होंगे राज्य के सभी सरकारी अस्पताल, मरीज और अटेंडेंट को होगा लाभ 
फाइल-फोटो

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है

रांची: राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा से युक्त करने का बड़ा फैसला लिया है. इस नई पहल के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाएं और अन्य डिजिटल सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकें. सरकार की ओर से बीएसएनएल द्वारा सभी अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें अस्पताल में प्रतीक्षा के दौरान उपयोगी जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी.

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही चालू होगी सेवा

अजय कुमार ने बताया कि 1 महीने के भीतर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा चालू हो जाएगी. 6 महीने के भीतर सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भी इस सुविधा से लैस कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, “यह पहल मरीजों को एक डिजिटल सपोर्ट सिस्टम प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. अब अस्पताल परिसर में बैठकर भी लोग स्वास्थ्य पोर्टल्स, महत्वपूर्ण वेबसाइट्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे.”

अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम: सरकार की यह योजना न केवल मरीजों की जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी, बल्कि अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का कार्य करेगी.

Read More.. Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement