रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, भाजपा-आजसू में दरार, ददई के बेटे की मौत

रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, भाजपा-आजसू में दरार, ददई के बेटे की मौत

 

रांची : झारखंड के प्रमुख अखबारों में आज चुनाव की खबरें प्रमुखता से छायी हुई है. प्रभात खबर ने आज भाजपा एवं आजसू के बीच बढी दूरियों को लीड खबर बनाया है. अखबार ने शीर्षक दिया है – गिलुवा के सामने आजसू का प्रत्याशी, भाजपा बोली हम भी सिल्ली पर सोचेंगे. अखबार ने लिखा है कि आजसू ने 12 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर अपना तेवर दिखा दिया है. जिन दो सीटों पर टकराव था, गतिरोध वाली लोहरदगा एवं चंदनकियारी सीट पर आजसू ने दिया उम्मीदवार.

प्रभात खबर ने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल को दूसरी अहम खबर बनाया है. अखबार ने लिखा है – शिवसेना को मोहलत नहीं, एनसीपी को न्योता. दरअसल, गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष शिवसेना सरकार बनाने का जरूरी आंकड़ा कल शाम तक पेश नहीं कर पायी. उसने गवर्नर से तीन दिन की मोहलत मांगी थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया, जिसके बाद उन्होंने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी एनसीपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया. एनसीपी नेता अजीत पवार के अनुसार, गवर्नर ने उन्हें 24 घंटे का समय दिया है.

प्रभात खबर ने ददई दुबे के बेटे अजय दुबे की हार्ट अटैक से मौत और देश भर में प्याज कारोबारियों के यहां छापे की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. इस अखबार ने खबर दी है कि गुमला का डीएलएसए यानी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस आथोरिटी देश भर में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है और इसे सम्मान मिला है. अंदर के पन्नों पर अखबार ने खबर दी है कि रिम्स में 70 हजार से एक लाख रुपये में सामान्य वाल्व की सर्जरी होगी.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू

हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर खबर दी है – भाजपा-आजसू में नहीं बनी बात. अखबार ने लिखा है कि सीटों पर समझौता नहीं होने के बाद आजसू ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अखबार ने कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची दी है और लिखा है कि हटिया से अजय नाथ शाहदेव, कांके से राजीव कुमार एवं खिजरी से राजेश कच्छप को टिकट दिया गया है. अखबार ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर लिखा है कि दिन भर की कवायद के बाद सत्ता से शिवसेना चूक गयी और एनसीपी को न्यौता मिला है.

यह भी पढ़ें: गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग

हिंदुस्तान ने उत्तरप्रदेश से एक अहम खबर दी है कि अयोध्या से जुड़े धर्माचार्याें व पक्षकारों की सुरक्षा बढा दी गयी है. इसमें शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रमुख जुफर फारूकी और कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शामिल हैं. जुफर एवं रिजवी को वाइ प्लस जबकि सुरेश राणा को जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है. ऐसा खुफिया सूचना के आधार पर किया गया है. अखबार ने लिखा है कि तमाड़ से नक्सली कुंदन पाहन चुनाव लड़ेगा. वहीं, चुनाव में पेड न्यूज के मामलों को देखते हुए इस पर निगरानी कोषांग की कड़ी नजर की खबर भी अखबार ने दी है.

दैनिक भास्कर ने रांची के अरगोड़ा तलाब में गंगा आरती की बड़ी तसवीर मास्ट में छापी है और हेडिंग दिया है – हर-हर गंगे. रांची सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था पर अखबार ने लीड खबर छापी है. हेडिंग दिया है – वाहनों की संख्या पर सेंसर तय करेगा रेड या ग्रीन लाइट का समय. अखबार ने लिखा है कि 15 दिसंबर तक 28 स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल जंक्शन तैयार हो जाएगा. कार्तिक पूर्णिमा की खबर को अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है और लिखा है: आज सर्व मनोरथ प्रदाता कार्तिक पूर्णिमा, स्नान दान से मिलेगा मोक्ष.

अखबार ने पहले पन्ने पर रिम्स में मरीजों को बेड पर खाना पहुंचाने के लिए चयनित एजेंसी पर हुए विवाद की खबर दी है. लिखा है: पति की एजेंसी ने रिम्स के मरीजों का खाना चुराया, अब पत्नी की एजेंसी को परोसने की जिम्मा देने की तैयारी. अखबार ने लिखा है कि रिम्स में डेंगू के चार नये मरीज भर्ती हुए हैं.

दैनिक जागरण ने भाजपा-आजसू की तल्खी को शीर्षक दिया है: टूट की कगार पर भाजपा-आजसू गठबंधन. आजसू ने जिन 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए उसमें विवादित सीटें चंदनकियारी व लोहरदगा शामिल है. चंदनकियारी से उमाकांत रजक एवं लोहरदगा से नीरू शांति भगत को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, सिल्ली से पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो उतरे हैं, जो दो चुनाव हार चुके हैं. अखबार ने लिखा है कि आजसू को भाजपा एक और मौका दे सकती है.

अखबार ने महाराष्ट्र की राजनीति पर शिवसेना की स्थिति पर लिखा है – भाजपा का साथ छोड़ कर भी शिवसेना के हाथ खाली. अखबार ने कांग्रेस के 19 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने की खबर पहले पन्ने पर दी है. वहीं, नयी दिल्ली से अयोध्या के राम मंदिर को लेकर ट्रस्ट बनाने की तैयारी शुरू होने की खबर दी है. अखबार ने लिखा है कि मुसलिम पर्सनल लाॅ बोड पुनर्विचार याचिका पर विचार के लिए 17 नवंबर को बैठक करेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि