बरकाकाना में रेल ट्रैक कुड़मी समाज ने किया जाम, स्टेशन पर जुटे हजारों लोग
रामगढ़ जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी
रामगढ़ में कुड़मी समाज ने आदिवासी समाज में शामिल करने की मांग को लेकर बरकाकाना जंक्शन पर ट्रेन रोको आंदोलन किया। हजारों लोग रेलवे ट्रैक और सड़कों पर उतर गए, जिससे सुबह 8 बजे से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगाई, वहीं अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले, जबकि कुछ ट्रेनें जैसे आद्रा-बरकाकाना ट्रेन अपने अंतिम स्टॉप तक पहुंचीं।
रामगढ़: ट्रेन रोको नहर क्षेत्र आंदोलन के तहत कुड़मी समाज ने आंदोलन किया है। शनिवार को बरकाकाना जंक्शन पर हजारों लोग एक साथ पहुंचे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सुबह 8:00 बजे के बाद से ही बरकाकाना स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो पाया। धनबाद मंडल क्षेत्र में यह आंदोलन काफी प्रभावित दिख रहा है। रामगढ़ जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी है। जिला प्रशासन ने भी सभी स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा गया लगा दी है। इसके बावजूद कुड़मी समाज के सदस्य स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने ट्रेन का परिचालन ठप कर दिया है।
अंचल अधिकारी ने आंदोलनकारियों से शुरू की वार्ता
बरकाकाना जंक्शन पर पतरातू अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया ने आंदोलन को नियंत्रण में रखने की कोशिश की। उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता भी शुरू की है। वे लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कर रहे थे। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए निषेधाज्ञा की जानकारी भी उन्होंने दी है। बरकाकाना जंक्शन के बाहर हजारों लोग सड़कों पर भी मौजूद हैं। पुलिस बैरिकेडिंग कर उन सभी को रोकने का प्रयास कर रही है।
रामगढ़ स्टेशन पर पहुंची आद्रा बरकाकाना ट्रेन

कई ट्रेनों का रूट बदल गया

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

