Pakur News: अचानक लगी आग से अफरा-तफरी, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
कारण अभी स्पष्ट नहीं: आग लगने की वजहों की जांच कर रहा प्रशासन
दादपुर पंचायत के पोखरिया गांव में मंगलवार शाम अंशा साह के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
पाकुड़: जिले के दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंशा साह (पिता स्व. उमेश साह) के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश में लग गए। बाल्टी, पानी और अन्य संसाधनों के सहारे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
