Koderma News : डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नियुक्ति पत्र व निर्वाचन सामग्री वितरण की तैयारियों की समीक्षा
कोडरमा में पुराने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कोडरमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुराना पॉलिटेक्निक कॉलेज, बागीटांड के मैदान में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
उपायुक्त ने मतदान दलों के नियुक्ति पत्र वितरण, पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, मतपेटिका वितरण, मतपत्र वितरण, मतदान दल एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए वाहन व्यवस्था, पेयजल, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।

